पूर्णिया विवि के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, कुलपति के निर्देश पर 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पूर्णिया विवि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं. इन आरोपों की जांच के लिए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं. वर्तमान में वे पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थापित हैं. मामला जीएलएम कॉलेज बनमनखी से भी जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपों की जांच के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है.

विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने जांच कमेटी गठित होने की पुष्टि की

पूर्णिया विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश कुमार ने जांच कमेटी गठित किये जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनायी गयी है. जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रो. इश्तियाक अहमद को बनाया गया कन्वेनर

विश्वविद्यालय की ओर से गठित जांच कमेटी में प्रो. इश्तियाक अहमद को कन्वेनर बनाया गया है. असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लीगल) डॉ. अभिषेक आनंद को मेंबर सचिव और प्रो. तुहिना विजय को सदस्य बनाया गया है.

वित्तीय लेनदेन और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की होगी जांच

जांच कमेटी को वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता से जुड़े आरोपों का परीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गयी है. कमेटी संबंधित अवधि के वित्तीय ट्रांजेक्शन, भुगतान, स्वीकृति और इससे जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच करेगी. जांच के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

जीएलएम कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत संबंधित लोगों को सहयोग का निर्देश

विश्वविद्यालय की ओर से जीएलएम कॉलेज बनमनखी के प्रधानाचार्य सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों और व्यक्तियों को जांच में पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. कमेटी जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और संबंधित जानकारी हासिल कर आरोपों की वास्तविकता का परीक्षण करेगी.

रजिस्ट्रार रहते प्रधानाचार्य के अधिकार के इस्तेमाल का आरोप

जानकारी के अनुसार प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बनने से पहले जीएलएम कॉलेज बनमनखी के प्रधानाचार्य रह चुके हैं. आरोप है कि रजिस्ट्रार के रूप में विश्वविद्यालय में पदस्थापित रहने के दौरान उन्होंने जीएलएम कॉलेज बनमनखी के प्रधानाचार्य के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के अधिकार का इस्तेमाल किया.

आरोप में कहा गया है कि उस अवधि में जीएलएम कॉलेज बनमनखी के प्रधानाचार्य पद पर दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति हो चुकी थी. ऐसे में प्रधानाचार्य के वित्तीय अधिकारों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे हैं. इन्हीं आरोपों की अब विश्वविद्यालय स्तर पर जांच की जा रही है.

जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है. जांच कमेटी को दस्तावेजों और संबंधित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रिपोर्ट सौंपनी है. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सत्यता है और आगे किस स्तर पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन