दो ट्रकों की टक्कर में पंजाब के चालक की मौत, एनएच पर घंटों जाम

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एनएच 31 बेलौरी बायपास मां फर्नीचर के पास रविवार की देर रात्रि दो ट्रक की टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एनएच 31 बेलौरी बायपास मां फर्नीचर के पास रविवार की देर रात्रि दो ट्रक की टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर पंजाब का रहने वाला था. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि एक ही कंपनी के एक लाइन से चार ट्रक गुलाबाग से पूर्णिया की ओर जा रहे थे मां फर्नीचर के पास सड़क के ब्रेकर के पास आगे वाले ट्रक ने ब्रेक मारा और पीछे वाला ट्रक ब्रेक नहीं मारा. पीछे वाले ट्रक की आगे वाले ट्रक से जोरदार ठोकर हो गयी जिससे पीछे वाले ट्रक के ड्राइवर का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और एनएच जाम हो गया. घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एनएच 31 पर जाम सोमवार को दोपहर में छूटा जब दोनों ट्रक को हटाकर सड़क के किनारे किया गया .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन