ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 27 Feb 2026 6:55 PM

विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल जलालगढ़

विज्ञापन

पूर्णिया. ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल जलालगढ़ में विद्यालय में रविवार एक मार्च को होने होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर है. विद्यालय के निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज सोनी जैसे हास्य कलाकार कुमार विश्वास जैसे अद्वितीय कवि के साथ मंच साझा करने वाले कवि मुरारी मंडल भी कविता पाठ करने वाले हैं. बच्चों द्वारा नृत्य संगीत के कार्यक्रम का अभ्यास भी जोरों पर है. विद्यालय के बच्चे द्वारा गणित, भौतिकी को अपनी हस्तकला के द्वारा प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं. छात्रों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रस्तुति भी दी जाएगी. इस दौरान ‘भरत मिलाप’ जैसे नाटक का मंचन किया जाना है जिसे दक्षिण भारत भ्रमण के दौरान छात्रों ने बेंगलुरु में प्रस्तुत किया था, कई छात्र रमजान को देखते हुए कव्वाली प्रस्तुति का भी अभ्यास कर रहे हैं. छात्राओं की स्वसुरक्षा के लिए मास्टर आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसकी मंच पर प्रस्तुति दी जाएगी इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया जाएगा. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी जलालगढ़, थाना प्रभारी जलालगढ़, अंचलाधिकारी जलालगढ़, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जलालगढ़ के साथ पूर्णिया से भी कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति होगी. उप प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने तमाम अभिभावक व जिला के साथ /प्रखंड वासियों से कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन