मां कामाख्या महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
मां कामाख्या महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू

तैयारी को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

विज्ञापन

तैयारी को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण राज्य स्तरीय महोत्सव को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण हरदा (पूर्णिया). मां कामाख्या महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. इस राज्य स्तरीय मेले का आयोजन प्रखंड के.नगर अंतर्गत मां कामाख्या मंदिर परिसर में 19 मार्च से शुरू होगी. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मां कामाख्या महोत्सव की पूर्व तैयारी को लेकर स्थल निरीक्षण किया. डीएम ने विधि व्यवस्था एवं पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. यह राज्य स्तरीय मां कामाख्या महोत्सव चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है.संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों तथा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर मेले की पूर्व तैयारी बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया गया. मां कामाख्या महोत्सव के अवसर पर विधि व्यवस्था,मंदिर परिसर की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल को चिन्हित करने, बैरिकेडिंग तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्व तैयारी करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के० नगर तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे. बैठक में वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि रागिब हसन, पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, मंदिर कमेटी के सचिव भोला यादव, सदस्य अजय गोस्वामी, कुमार झा, गुरुदेव झा, पूर्व सरपंच सीताराम यादव, छबिलाल यादव, मंदिर पुजारी गौरीश झा, पवन झा, विक्टर यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन