पुलिस सप्ताह के तहत पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन में लगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत स्थानीय पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस महकमे के सिपाहियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके अलावा सामाजिक संगठनों का भी खासा योगदान रहा. रक्तदान शिविर का उद्देश्य खून की कमी को दूर करना है. शिविर में लगभग सभी थाना, अनुमंडल और पुलिस केंद्र पूर्णिया से अब तक 35 पुलिस कर्मियों और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर की शुरुआत फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राज नंदनी की मौजूदगी में हुई. इस दौरान थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी, पुलिस पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने पहुंचे. फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राज नंदनी ने कहा कि एसपी स्वीटी सहरावत की देखरेख में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के दूसरे दिन पुलिस केंद्र पूर्णिया में रक्तदान शिविर की शुरुआत की गयी. रेड क्रॉस में रक्त की कमी रहती है, इससे बहुत हद तक जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया हो पायेगा. पुलिस आम जन को सुरक्षा देकर सदैव जनता के लिए कार्य करती रहती है. हर तरीके से पुलिस जनता की सेवा में समर्पित रहे. जन सेवा में पुलिस वालों का लहू भी जनता की सेवा में जाये. इसी उद्देश्य से पूर्णिया के पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इससे शहर में रक्त की कमी दूर की जा सकेगी. वहीं शिविर में पुलिस कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन