Pappu Yadav: '280 करोड़ रुपये बांट दिए 34 साल में', पप्पू यादव ने बताया कहां से लाते हैं इतना पैसा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2024 7:30 PM

विज्ञापन

Pappu Yadav: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि उन्होंने पिछले 34 साल में 280 करोड़ से अधिक रुपया जरूरतमंद लोगों में बांटा है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले 34 वर्षों में जरूरतमंद लोगों में 280 करोड़ से अधिक रुपया बांट दिया है. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यह खुलासा यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में किया. उनसे जब सवाल किया कि आपने इतना पैसा लाया कहां से? सोर्स ऑफ इनकम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 90 कट्ठा जमीन बेचकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे. इस पैसे से लोगों की मदद की. बिहार में आई बाढ़ के दौरान मैंने अपनी पत्नी से छुपाकर पूर्णिया में पांच बीघा जमीन बेच दी. इससे मिले 3 करोड़ रुपये से बाढ़ पीड़ितों में खाना बंटवाया.’ पूर्णिया सांसद ने बताया कि वह लोगों की मदद के लिए कुछ भी कर सकते हैं. उन्हें इंसान में भगवान का रूप नजर आता है. इसलिए हमेशा जन सेवा में लगे रहते हैं.

सोर्स ऑफ इनकम के बारे में बताया

पॉडकास्ट में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बताया कि उनको ये सारा पैसा उनके परिवार और दोस्त देते हैं. लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसा कहां से आया इस बारे में भी उन्होंने बताते हुए कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनकी बहन ने 80 लाख रुपये की मदद की थी. पप्पू यादव ने बताया कि उनकी बहन के पास उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा कॉलेज है.

पप्पू यादव ने आगे बताया कि वो किसी की इंसान के आंख में आंसू नहीं देख सकते.  मदद मांगने वाला कोई भी उनके दरवाजे से खाली हाथ नहीं जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली से पूर्णिया तक चलने वाले अपने सेवा आश्रम में अगर वो लोगों की मदद नहीं करेंगे, जरूरतमंद को पैसे नहीं बाटेंगे तो मर जाएंगे.

तेजस्वी यादव को बताया एवरेज इंसान

पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव आपको कैसे नेता लगते हैं? क्या वो यादव के सबसे बड़े नेता हैं? दोनों सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव एक एवरेज इंसान हैं और लालू यादव के पुत्र हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीद्वार के रूप में चुनाव लड़ा था. इस सीट से इंडी और एनडीए गठबंधन के बीच भी लड़ाई थी. चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को हराने के लिए यहां तक कह दिया था कि इंडी या एनडीए में से किसी एक को चुनिए. किसी और को नहीं चुनना है. तेजस्वी के बयान का कोई असर इस सीट पर नहीं दिखा और पप्पू यादव ने दोनों गठबंधन के उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीत लिया.

इसे भी पढ़ें: खान सर की कैसी है तबीयत, हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन