Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले पीके: सेना के एक्शन पर राजनीति गलत

Updated:
विज्ञापन

Prashant Kishore

Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

Operation Sindoor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज (बुधवार) उद्घोष यात्रा के तहत पूर्णिया और कटिहार जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं. इस दिन पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रशांत किशोर ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पूरा देश और जन सुराज परिवार सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई की अपील

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ये दोबारा न पनप सके. इसके साथ ही हमारा जन सुराज परिवार प्रार्थना करता है कि किसी भी भारतीय नागरिक और जवान को किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक ने फिर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. आतंकवाद के खिलाफ सेना और विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए. यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें देश के नागरिकों और जवानों की जान दांव पर लगी है. इस मामले में मीडिया और बाकी सभी को धैर्य रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास, जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन