नोट व सिक्का विनिमय मेले का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रिज़र्व बैंक

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जिले में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में उन्हें जानकारी के साथ साथ बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई. इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना शामिल रहा. इसके अतिरिक्त, आम जनता की सुविधा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच पूर्णिया ने अलग अलग दिवसों में आरएनसाव चौक और मधुबनी चौक के निकट नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया. इन मेलों के माध्यम से आम लोगों को बेहद सुलभ तरीके से गंदे/कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी. इसके अलावा इन्हें बताया गया कि गंदे/कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा हर बैंक शाखा में, बिना बैंक खाते के भी, समान रूप से उपलब्ध है, जिसका वे लाभ उठा सकते हैं. इस दौरान आम नागरिकों के बीच नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबन्धित नॉलेज कार्ड भी वितरित किए गए. इन कार्यक्रमों ने बैंक कर्मियों के साथ साथ आम जनता को कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन