हाथी चाल की रफ्तार से बन रहा है जिले का नया दवा भंडार भवन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के सभी अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराने के लिए निर्माणाधीन नया दवा भंडार भवन का कार्य हाथी चाल की रफ़्तार से चल रहा है. सिविल सर्जन आवास के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित खाली पड़े भूखंड पर पिछले वर्ष शुरू किये गये भवन निर्माण का यह कार्य अबतक छत के लेवल तक ही पहुंच पाया है. हालांकि यहां का कार्य लगातार जारी है लेकिन निर्माण की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है. सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य बिहार मेडिकल सर्विसेस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा किया जा रहा है. निर्माणाधीन जिले के इस दवा स्टोर को जल्द पूरा किये जाने को लेकर सिविल सर्जन खुद रिमाइंडर भी दे चुके हैं लेकिन यहां का कार्य अपनी ही गति में है. बताते चलें कि फिलहाल जिले के अस्पतालों के लिए दवा का भंडार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर स्थित एक पुराने भवन में काफी लम्बे समय से चल रहा है. उक्त बिल्डिंग में ही एक कार्यालय सहित डायलिसिस सेंटर और यक्ष्मा कार्यालय भी संचालित है. इस दो मंजिली इमारत की हालत भी जर्जर हो चुकी है. एक करोड़ 82 लाख की लागत से होना है निर्माण प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार मेडिकल सर्विसेस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा यहां 1 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से 10 हजार स्क्वायर फ़ीट क्षेत्रफल में यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इस भवन में दवा भंडार के अलावा डीआईओ कार्यालय भी बनाये जाने का प्रस्ताव है. नीचे का सम्पूर्ण तल दवा भण्डार के रूप में कार्य करेगा जबकि उपरी मंजिल के आधे भाग में डीआईओ कार्यालय संचालित होगा. सबसे आश्चर्य तो इस बात को लेकर है कि निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा अबतक उक्त स्थल पर निर्माण से सम्बंधित कोई बोर्ड ही नहीं लगाई गयी है जिससे कार्यारम्भ, प्राक्कलन राशि और इसे तैयार किये जाने की अवधि सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध हो सके. जबकि उक्त स्थल पर कार्य कर रहे लोगों ने भवन को छह माह में ही पूरा कर लेने की अवधि बताया. बोले सिविल सर्जन जिले में एक करोड़ 82 लाख की लागत से दवा भंडार के लिए नये भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है. वहां कार्य की गति धीमी चल रही है इसे लेकर एजेंसी को रिमाइंडर भी दिया गया है विभागीय अभियंता से बात भी हुई है उनके द्वारा एक माह के अन्दर भवन के हस्तगत कराने की बात कही गयी है. डॉ. प्रमोद कनौजिया, सिविल सर्जन

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन