निर्माणाधीन पुल के गड्ढे गिरे व्यक्ति के पीठ में धंसा सरिया, मौत

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाही चौक से सरस्वती गुलाब मुखिया टोला जाने वाली सड़क में निर्माणाधीन पुल के पास बैरिकेडिंग या सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोशीशरण देवत्तर पंचायत के वार्ड 10 निवासी सुरेश मेहता (50) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि शनिवार की रात सुरेश मेहता सरस्वती गांव से हरियाणा यादव के घर से भोज खाकर अपने घर देवत्तर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क में निर्माणाधीन पुल के पास बैरिकेडिंग या सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से अनजाने में वे पुल के गड्ढे में गिर गये. पुल में लगा एक सरिया उनकी पीठ में धंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मृतक सुरेश मेहता के परिवार में एक पुत्र व पांच पुत्रियां हैं. इसमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है, दो पुत्रियों की शादी अभी होनी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बोहरा पंचायत के उप मुखिया मुकेश यादव ने बताया कि पुल निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे. इसके कारण यह हादसा हुआ और सुरेश मेहता की जान चली गयी. वहीं बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुल के पास दुर्घटना में घायल सुरेश मेहता कि इलाज के दौरान मौत हो गयी है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन