बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट बरामद, तीन कारोबारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तीन कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन

पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट एवं नगद रुपये बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लॉटरी कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में नीतीश कुमार,सुभाष कुमार एवं अरुण कुमार राय शामिल है.सभी गिरफ्तार किये गये कारोबारी सदर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि छापेमारी में बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट एवं नगद राशि बरामद हुआ है, जिसकी गिनती की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग एवं खुश्कीबाग के इलाके में अवैध लॉटरी का कारोबार वषों से चल रहा है. हाल के दिनों में सदर पुलिस ने लॉटरी टिकट समेत चार कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन