छोटी भंडसार में आग लगने से लाखों की क्षति, कई मवेशी की मौत
कई मवेशी की मौत
भवानीपुर. प्रखंड के सोनदीप मिलिक पंचायत के छोटी भंडसार वार्ड संख्या 12 में बीते बुधवार की देर रात्रि आग लगने से लाखों की क्षति के साथ कई मवेशी की झुलसने से मौत हो गई. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. घर में आग लगने से कई घर के साथ-साथ घर में रखा सामान, नगदी सहित आटा चक्की का मशीन जलकर राख हो गया. अग्निपीड़ित में सविता देवी पति गणेश जायसवाल शामिल हैं. पूर्व मुखिया रिजवान आलम ने बताया कि आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया लेकिन आग बुझाने के पहले ही घर का कागजात नगदी सहित सारे सामान जल गए. अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने बताया कि घटना की सूचना आज सुबह मिली है .राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर वस्तुस्थिति की जानकारी लिए भेजे हैं. पीड़ित परिवार को बुलाया गया है जिसे तत्काल कुछ सामग्री दी जाएगी एवं आपदा प्रबंधन से मिलने वाला सहयोग 24 घंटे के अंदर दिया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए