भगवान परशुराम की जयंती आज
दिवस विशेष पर ब्रहशक्ति परिवार की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के चूनापुर से निकलकर डॉलर हाउस चौक, कचहरी रोड, आर एन साव चौक से शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए रंगभूमि मैदान पहुंचेगी
पूर्णिया. भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को मनायी जाएगी. दिवस विशेष पर ब्रहशक्ति परिवार की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के चूनापुर से निकलकर डॉलर हाउस चौक, कचहरी रोड, आर एन साव चौक से शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए रंगभूमि मैदान पहुंचेगी. इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मुख्य रूप से शामिल होगें. ब्रहशक्ति के अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्यय ने बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शोभायात्रा में विभिन्न तरह के झांकियां निकाली जायेगी. समारोह के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने शहरवासियों से शामिल होने का आग्रह किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए