नवनिर्मित सिद्धि विनायक मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलशयात्रा
कसबा
कसबा. नगर परिषद के हनुमान चौक स्थित नवनिर्मित सिद्धि विनायक मंदिर में श्रीगणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को एक भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा का नगर भ्रमण भी करवाया गया. कलश यात्रा स्थानीय राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई. इस अवसर पर 500 श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण किया. इस आयोजन से पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण छा गया. कलश यात्रा गाजे-बाजे और रथ के साथ निकली. कलशयात्रा राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौक-चौराहे होते हुए नवनिर्मित सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची. जहां मुख्य पुरोहित तिवारी जी महाराज के मंत्रोचारण के साथ कलश के पवित्र जल को मंदिर परिसर में रखा गया. बताते चलें कि ग्रीन पूर्णिया के संयोजक डॉ अनिल कुमार गुप्ता के सहयोग से कसबा प्रखंड में पहली गणेश मंदिर का निर्माण करवाया गया है. इससे स्थानीय लोगों में काफी उत्साह का माहौल है. वही कलश यात्रा को सफल बनाने में सिद्धि विनायक मंदिर की कमेटी सहित स्थानीय ग्रामीणों एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव की भूमिका अहम रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए