जानें मक्का के भाव में क्यों आ रही तेजी? गुलाबबाग मंडी में लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्के के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं, जिससे कारोबारियों में उम्मीद जगी है. बेहतर क्वालिटी के मक्का की मांग बढ़ने और स्थानीय स्टॉकिस्टों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है. वर्तमान में प्रीमियम क्वालिटी मक्का ₹2,450 से ₹2,560 प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में मक्का के भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गयी. शनिवार को मक्का के दाम में ₹10 प्रति क्विंटल तक का और उछाल आया. इससे पहले शुक्रवार को भी मक्का के भाव में ₹20 से ₹25 प्रति क्विंटल की तेजी आयी थी. बाजार प्रेक्षकों के अनुसार लोकल स्टॉकिस्टों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण मक्का में आगे भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रीमियम क्वालिटी मक्का की मांग ज्यादा

शनिवार को गुलाबबाग मंडी में बेहतर क्वालिटी के मक्का की मांग अधिक रही. मंडी में आवक भी बनी हुई है. प्रीमियम क्वालिटी मक्का का भाव ₹2,450 से ₹2,560 प्रति क्विंटल, मीडियम क्वालिटी का ₹2,350 से ₹2,460 और कमजोर क्वालिटी का ₹2,020 से ₹2,330 प्रति क्विंटल तक रहा.

बाजार प्रेक्षकों का कहना है कि स्थानीय स्टॉकिस्टों की खरीदारी को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा से मक्का के भाव को सहारा मिल रहा है. आने वाले दिनों में मांग और स्टॉक की स्थिति के आधार पर इसमें और तेजी की संभावना जतायी जा रही है.

मंडी के मुख्य भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,330₹2,560
जूट₹11,500₹11,700
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,900

जूट के भाव में नहीं आया बदलाव

इधर, गुलाबबाग मंडी में जूट के भाव शनिवार को स्थिर रहे. जूट की आवक की रफ्तार भी सामान्य बनी रही. जूट का भाव ₹11,500 से ₹11,700 प्रति क्विंटल तक रहा.

किराना मंडी में चीनी के तेवर थोड़े नरम दिखे. चीनी का भाव ₹5,800 से ₹5,900 प्रति क्विंटल के बीच रहा.

गुलाबबाग मंडी में लगातार दूसरे दिन मक्का के भाव बढ़ने से कारोबारियों की नजर अब आने वाले दिनों की कीमतों पर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन