राजस्थान से उपेंद्र का शव पहुंचते सिंघियान सुंदर गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर वार्ड संख्या 11 के विलास मंडल का 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र मंडल जिंदगी की जंग हार गया.

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर वार्ड संख्या 11 के विलास मंडल का 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र मंडल जिंदगी की जंग हार गया. राजस्थान के विजयनगर में 18 जुलाई को मकान का शटर गिरने से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. रविवार की देर संध्या शव के पहुंचते ही परिवार एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.बताया गया कि उपेंद्र मंडल विजयनगर में लगभग 15 वर्षों से मजदूरी करता था. लगभग एक महीना पूर्व ही वह घर से गया था. गांव में शव पहुंचने ही पत्नी प्रमिला देवी ,पुत्र सूरज मंडल, धीरज मंडल एवं नीरज मंडल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. रोते बिलखते पत्नी का बुरा हाल था. कह रही थी पहाड़ सी जिंदगी कैसे गुजरेगी और बच्चों का भरण पोषण कैसे करेगी. कहते-कहते वह रोकर बेहोश हो जाती है. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ जदयू नेता कलाधर मंडल, पंचायत के मुखिया बेदानंद मंडल , ने पीड़ित परिवार को सांत्वना एवं मदद दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन