GMCH पूर्णिया में वायरल बीमारियों का बढ़ा असर, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक्स-ENT में 3-3 डॉक्टर तैनात

विज्ञापन

पूर्णिया स्थोत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) में बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. खासकर बच्चों के लिए पीडियाट्रिक्स और ENT विभागों में तीन-तीन डॉक्टर तैनात किए गए हैं ताकि सभी को समय पर इलाज मिल सके.

विज्ञापन

पूर्णिया : बदलते मौसम के बीच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया की OPD में सर्दी, खांसी, वायरल फीवर और अन्य संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है. कभी तेज धूप, कभी बारिश और अब बादल के साथ तेज हवा के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुधवार की OPD में चिकित्सकों की विशेष तैनाती की है. खासकर बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पीडियाट्रिक्स और ENT विभाग में तीन-तीन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

बच्चों और संक्रमण के मरीजों पर खास नजर

पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. साकिब अहमद और डॉ. सौरभ कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए ENT विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा और डॉ. एचके शर्मा की ड्यूटी रहेगी.

महिला स्वास्थ्य, गर्भावस्था और प्रसव से संबंधित मामलों के लिए गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक तैनात रहेंगी. इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, स्किन, नेत्र, दंत और मानसिक रोग विभागों में भी डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

बुधवार की OPD में कौन डॉक्टर रहेंगे?

विभागडॉक्टर
मेडिसिनडॉ. मुजतबा अशरफ
गायनीडॉ. शिवप्रिया, डॉ. पी. प्रभा
सर्जरीडॉ. मीरा कुमारी
ऑर्थोपेडिकडॉ. सीके. दास
पीडियाट्रिकडॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. साकिब अहमद, डॉ. सौरभ कुमार
स्किनडॉ. भवेश रजक
ENTडॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा, डॉ. एचके. शर्मा
नेत्रडॉ. सबा परवीन
दंतडॉ. रंजना गुप्ता
मानसिक रोगडॉ. नायाब अंजुम

OPD और रजिस्ट्रेशन का समय

OPD: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक

रजिस्ट्रेशन: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक

अस्पताल प्रशासन के अनुसार बदलते मौसम में वायरल संक्रमण और श्वसन संबंधी शिकायतों को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में संबंधित विभागों में पर्याप्त डॉक्टरों की मौजूदगी से मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा.

मक्का के भाव में ₹30 तक उछाल, गुलाबबाग मंडी में स्टॉक जुटा की मची होड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन