जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज बच्चों के इलाज पर विशेष फोकस, पीडियाट्रिक विभाग में तीन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया स्थित जीएमसीएच | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीएमसीएच पूर्णिया में शनिवार की ओपीडी में मरीजों को राहत मिलेगी. विभिन्न विभागों में एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. शिशु रोग विभाग में तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे, वहीं महिला रोग विभाग में दो विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं की देखभाल करेंगी.

विज्ञापन

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की शनिवार की ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर शिशु एवं बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग में तीन चिकित्सकों की तैनाती की गई है. वहीं महिला रोग विभाग में दो विशेषज्ञ चिकित्सक गर्भवती महिलाओं और अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का परामर्श देंगी.

विज्ञापन

इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, त्वचा, ईएनटी, नेत्र, दंत एवं मानसिक रोग विभाग की ओपीडी भी नियमित रूप से संचालित होगी, जहां मरीज अपनी समस्या के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे.

जीएमसीएच पूर्णिया की शनिवार की ओपीडी

विभागचिकित्सक
मेडिसिनडॉ. पंकज
महिला रोगडॉ. नीतू भारती, डॉ. डिम्पल रानी
सर्जरीडॉ. मीरा, डॉ. आशीष साहू
ऑर्थोपेडिकडॉ. रवि बाबू
शिशु रोगडॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. अनवेशा, डॉ. शकीब अहमद
त्वचा रोगडॉ. जॉली
ईएनटीडॉ. ज्योति
नेत्र रोगडॉ. सबा परवीन
दंत रोगडॉ. रंजना गुप्ता
मानसिक रोगडॉ. नायाब अंजुम

ओपीडी एवं पंजीकरण का समय

  • ओपीडी समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एवं शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक.
  • पंजीकरण समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन