कनकई व महानंदा का जलस्तर बढ़ने से गहराया कटाव का संकट

Updated:
विज्ञापन

कनकई व महानंदा

विज्ञापन

बैसा . पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई एवं महानंदा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके कारण नदी किनारे बसे गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण एक ओर जहां दोबारा बाढ़ की आशंका बढ़ने लगी है वहीं कटाव की समस्या जी का जंजाल बन रही है. पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति सदस्य मो प्रवेज आलम, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष मो मरगुब आलम, मुखिया मो हासीम आलम, मुखिया मो हसनैन आलम आदि ने बताया कि हरिया , काशी बाड़ी, बरडीहा , मंगलपुर,मठुआ टोली , पोखरया, हिजली गांव के नजदीक भीषण नदी कटाव जारी है. अब इन गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. फोटो -7 पूर्णिया 16 – कनकई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन