गुलाबबाग व खुश्कीबाग में आज दोपहर तक बाधित रहेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पूर्णिया सिटी

विज्ञापन

पूर्णिया. विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पूर्णिया सिटी में रख-रखाव का कार्य होने के कारण सिटी फीडर से जुड़े इलाकों में रविवार 1 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी देते हुए कनीय अभियंता राजेश रजक ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच 33-11 केवी फीडर में मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण सम्बन्धित क्षेत्र में बिजली का सप्लाई डिस्टर्व रहेगा. बिजली कंपनी की ओर से कनीय अभियंता श्री रजक ने क्षेत्र के तमाम उपभोक्ताओं से इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है. श्री रजक ने बताया कि इस दौरान बिजली का सप्लाई डिस्टर्व होने से गुलाबबाग, हांसदा, शास्त्रीनगर, सुनौली चौक, रामबाग, मार्केट यार्ड, चिमनी बाजार, नाका चौक, खुश्कीबाग, लोहापट्टी, श्रीराम कॉलोनी आदि इलाके प्रभावित रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन