नंदलाल उरांव मेमोरियल फुटबॉल में दिवरा बाजार विजेता, मुंशीबाड़ी उपविजेता

Updated:
विज्ञापन
नंदलाल उरांव मेमोरियल फुटबॉल में दिवरा बाजार विजेता, मुंशीबाड़ी उपविजेता

मुंशीबाड़ी उपविजेता

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड अन्तर्गत दिवराधनी पंचायत के राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिवरा बाजार खेल मैदान में नंदलाल उरांव मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिवरा बाजार और मुंशीबाड़ी के बीच खेला गया. मैच में दिवरा बाजार की टीम ने टॉस जीता. खेल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया ठाकुर चंदन सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष विपिन सिंह ने किया.मैच में दिवरा बजार की टीम ने 0-1 से पूर्णिया मुंशीबाड़ी की टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिवराधनी पंचायत के मुखिया ठाकुर चंदन सिंह एवं दिवराधनी पंचायत पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार ने ट्राफी प्रदान की. मैच के निर्णायक की भूमिका में विवेक कुमार उरांव थे,जबकि पोल जज की भूमिका में स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ी राकेश कुमार और अतिश कुमार थे.इधर उद्घोषक के रूप में विनोद कुमार उरांव नेबखूबी अपनी भूमिका निभायी इस मौके पर मुखिया ठाकुर चंदन सिंह ने कहा कि फुटबॉल मैच का आयोजन एक सराहनीय पहल है. इस अवसर पर मुखिया ठाकुर चंदन सिंह की ओर से विजेता टीम को पचास हजार एवं उपविजेता टीम को तीस हजार नगद पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक विरेन्द्र कुमार,सेवानिवृत्त शिक्षक चंदेश्वरी उरांव, गुरूदेव भगत,दयानंद जयसवाल,ओमप्रकाश भगत,अरविंद कुमार, प्रमोद उरांव, राकेश उरांव, संजय उरांव,रवि जयसवाल, अतिश कुमार लाल बहादुर उरांव ,मुरारी सिंह,अमित सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन