हर्षोल्लास के साथ मनाया देवोत्थान एकादशी व तुलसी विवाह

Updated:
विज्ञापन

कदवा प्रखंड

विज्ञापन

फोटो 6 कैप्शन- पूजा अर्चना करते लोग प्रतिनिधि, कदवा प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मान्यता के अनुसार यह माना जाता है कि भगवान विष्णु छह महीने लक्ष्मी जी के साथ क्षीरसागर में जा कर सो जाते है. आराम करते है तथा आज के दिन देवोत्थान एकादशी को विष्णु भगवान को मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कर चिर निंद्रा से जगाया जाता है. इस पर्व में लोगों ने दिनभर उपवास रखा तथा संध्या बेला में ईख का घर बनाकर उसमें विष्णु भगवान का पूजा अर्चना कर भगवान को जगाया. एकादशी में मौसमी फल, तरह तरह के पकवान बनाकर उसका भोग भगवान को चढ़ाया गया. देवोत्थान एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी विवाह पूजन भी किया गया. सुहागिन महिलाएं अपनी सुहाग की रक्षा तथा सुहाग की उम्र लंबी हो इसके लिए तुलसी का विवाह पूजन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन