ePaper

नो इंट्री में बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर रोक को लगाने की मांग

Updated at : 31 Dec 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

मांग जिलाधिकारी से की है

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला टेम्पू-टोटो चालक संघ इकाई के अघ्यक्ष मो.जहांगीर उर्फ लड्डू ने नो इंट्री में बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग जिलाधिकारी से की है. इसके लिए दिए गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि शहर के बीचोबीच बड़ी गाड़ियों के परिचालन का पूर्वाह्न आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक नो इंट्री लगाये जाने के कारण बंद रखने का आदेश पूर्व से ही है. बस चालक पूर्णिया बस स्टैंड से रौटा के लिए लाईन बाजार, कटिहार मो्ड़, गुलाबबाग होते हुए गाड़ी का परिचालन करते हैं. इससे सड़क जाम होता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. कहा गया है कि इसे रोकने के लिए बड़ी गाड़ियों के चालकों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. जिलाधिकारी से उन्होंने बड़ी गाड़ियों के परिचालनों पर रोक लगाते हुए सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन