स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

मरंगा थानाक्षेत्र
प्रतिनिधि, हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत फरियानी चौक एवं मेहता चौक के बीच नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को सामने से ठोकर मार दी. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी . जानकारी अनुसार, मजरा पंचायत के भवानीपुर कामाख्या स्थान निवासी कलानंद मेहता( 62) वर्ष अपने घर से गैस सिलेंडर भराने के लिए हरदा बाजार आये थे. लगभग एक बजे सिलेंडर लेकर घर जा रहे थे. फरियानी चौक पर मुड़ने के क्रम में पूर्णिया से देवघर जा रही कांवरिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कलानंद मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










