अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के छात्र रहे अव्वल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2024 6:12 PM
अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता
पूर्णिया. पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संगठन (पीडीटीटीए) की अगुआयी में इंदिरा गांघी इंडोर स्टेडियम में अन्तर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतिस्पर्धा में एसआरडीएवी स्कूल पूर्णिया और विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी द्वारा किया गया. टूर्नामेंट चार श्रेणियों में आयोजित की गयी. अंडर 14 बालक, अंडर 14 बालिका, अंडर 19 बालक, अंडर 19 बालिका. सभी श्रेणियों में डीएवी स्कूल के छात्र अव्वल रहे. अंडर 14 बालक के विजेता ऋषभ नयन और अंश राज रहे. अंडर 14 बालिका वर्ग में वैष्णवी, दिव्या नयन और श्रेया ने खिताब जीता. अंडर 19 बालक वर्ग में मुकुन्द राज और रोहित कुमार तथा बालिका वर्ग में समीक्षा आनन्द, दिव्या नयन और तान्या विजयी खिताड़ी रहे. प्रतियोगिता पीडीटीटीए के संरक्षक डॉ.राजन आनन्द और प्रदीप मित्रुका के मार्गदर्शन में आयोजित की गयी. पीडीटीटीए के अध्यक्ष तुहित घोषाल एवं सचिव सागर बर्मन ने बताया कि संगठन द्वारा टेबल टेनिस कोचिंग भी इसी महीने से शुरू की जा रही है. पुरस्कार वितरण वरीय पत्रकार मनोहर द्वारा किया गया. कार्यक्रम में संगठन के सदस्य शुभम सिंह, आलोक कुमार, अनिल पंडित ने उत्साह पूर्वक हिस्सेदारी निभाई. प्रतियोगिता के प्रायोजक प्रो स्पोर्ट्स पूर्णिया थे.इस मौके पर शशांक शेखर सिंह भी मौजूद थे. फोटो. 3 पूर्णिया 15- प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










