दो बाइक की टक्कर में दंपती व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर.अमौर थानाक्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर दंपती व दो बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना गुरुवार की संध्या एसएच 57 गेरूआ-कसबा मार्ग पर गेरूआ पुल के समीप हुई.घायलों में बरबट्टा पंचायत के वार्ड 05, अमौर के निवासी मो कैयुम, उसकी पत्नी इसरत, पुत्र अबुनसर 11 वर्ष, पुत्री सुहाना 08 वर्ष शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, मो. कयूम अपनी बाइक से अपनी पत्नी व दो बच्चों को साथ लेकर बरबट्टा से अमौर जा रहे थे . रास्ते में गेरूआ पुल के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने गलत साइड में आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी . इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में में जा गिरी जिससे पूरा परिवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में सबसे अधिक चोटें उसके बेटे अबु नसर को आयी है . उसका दायां पैर का घुटना बुरी तरह से जख्मी हो गया है और घुटने की हड्डी भी टूट गयी है . प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी घायलों को पूर्णिया लेकर गये हैं . इस बीच टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला है जिसकी पहचान नहीं हो पायी है . फोटो. 9 पूर्णिया 8- दो बाइक की टक्कर में घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार करते ग्रामीण चिकित्सक

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन