दुर्गापूजा पर गरीब महिलाओं के बीच वस्त्र का किया वितरण
दुर्गापूजा के अवसर
पूर्णिया. दुर्गापूजा के अवसर पर शहर के आरएन साव चौक के समीप भट्ठा के शारदा संघ से जुड़ी महिला सदस्यों ने गरीब तबके की महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किया. इस अभियान के तहत समाज के असहाय, आर्थिक रूप से विपन्न 95 महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज और नाश्ता पानी का वितरण किया गया. इस नेक सामाजिक काम में शारदा संघ के मिठू साह, चैताली सान्याल, रंजुश्री दास, उमा केजरीवाल, ब्यूटी दास, तपती बनर्जी, राजलक्ष्मी घोष, ऋतु गुहा, आरती मित्रा, चंद्रिमा शर्मा आदि ने सक्रिय भागीदारी निभायी. अभिनव केजरीवाल, राजेश लोहिया, अजय सान्याल एवं अन्य लोगों ने इस सामाजिक कार्य में भाग लेकर सहयोग प्रदान किया. फोटो – 4 पूर्णिया 4- दुर्गापूजा पर वस्त्र वितरण करतीं संघ की महिलायें
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए