एक पेड़ मां के नाम: पूर्णिया के स्कूल में बच्चों ने घर से लाकर रोपे 130 पौधे; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन

फोटो- प्राथमिक विद्यालय तालझाड़ी में पौधारोपण करते विद्यार्थी और शिक्षक.

पूर्णिया के सब्दलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय तालझाड़ी में 'एक पेड़ मां के नाम अभियान 3' के तहत 130 पौधे लगाए गए. बच्चों ने उत्साह से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

कसबा (पूर्णिया). सब्दलपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तालझाड़ी में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में मिशन लाइफ स्वच्छ पर्यावरण के लिए जीवनशैली के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम अभियान 3' के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग 130 पौधे लगाए गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने घर से लाकर लगाए पौधे

अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने अपने घरों से पौधे लाकर विद्यालय परिसर में लगाए. पौधारोपण के साथ बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के महत्व की जानकारी भी दी गई.

पेड़ों के महत्व से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के बारे में बताया गया. शिक्षकों ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया. विद्यार्थियों को भी अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और प्लास्टिक समेत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को कम करने के लिए जागरूक किया गया.

आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण पहल: प्रधान शिक्षक

विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुमित भारती ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की.

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षक जफर आलम, रुखसाना परवीन, मुसर्रत यासमिन, नगमा परवीन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे. सभी ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभायी.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन