ePaper

फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती पर समारोह कल, जुटेंगे साहित्य के दिग्गज

Updated at : 06 Mar 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती पर समारोह कल, जुटेंगे साहित्य के दिग्गज

जुटेंगे साहित्य के दिग्गज

विज्ञापन

पूर्णिया नवनिर्माण मंच की ओर से टाउन हॉल में आयोजित होगा समारोह

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दी जाएगी नाटक ‘महुआ घटवारिन’ की प्रस्तुति

पूर्णिया. पूर्णिया नवनिर्माण मंच की ओर से 8 मार्च को अमर कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की 106वीं जयंती स्थानीय टाउन हॉल में मनायी जायेगी. इस अवसर पर मुख्य रूप से साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. जयंती समारोह की अध्यक्षता सीमांचल के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संवदिया पत्रिका संस्थापक संपादक भोला पंडित प्रणयी करेंगे, कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति प्रो.विवेकानंद सिंह एवं आकाशवाणी पूर्णिया के पूर्व निदेशक विजय नंदन प्रसाद करेंगे. मौके पर पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.सुरेन्द्र नारायण यादव, बीएनएमयू मधेपुरा के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.विनय कुमार चौधरी, पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.कामेश्वरा पंकज, वीमेंस कॉलेज मधेपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो.मणि भूषण वर्मा, डॉ.सिद्धेश्वर कश्यप, विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग पश्चिमी परिसर सहरसा, डॉ.निरूपमा राय तथा कुछ अन्य सुधी वक्ता साहित्य सभा को संबोधित करेंगे. पूर्णिया नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार मंटू, विधायक अमनौर एवं पूर्व मंत्री बिहार सरकार, पद्म पराग राय वेणु, पूर्व विधायक फारबिसगंज, अररिया, क्रांति देवी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष होंगे. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ.रामनरेश भक्त एवं डॉ.लव कुमार द्वारा संपादित कृति कालजयी कहानीकार रेणु का विमोचन किया जायेगा. दूसरे सत्र में डॉ.रामनरेश भक्त की नाटयकृति चार बांस चौबीस गज का लोकार्पण, विशिष्ट जनों का सम्मान तथा एस.के.रोहितस्व पप्पू द्वारा निर्देशित नाटक महुआ घटवारिन की प्रस्तुति दी जायेगी. मंच के सचिव अरूण कुमार विश्वास , कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप नेऔर मंच के सभी सदस्य आयोजन की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं. इस मौके पर मंच के संजय कुमार सिंह, विपिन ठाकुर, अनुज कुमार यादव, सुनील यादव, अरविन्द कुशवाहा, सुमन कुमार राज, भोला कुशवाहा, अंकित कुमार विश्वास, राहुल राज यादव, सुभाष ठाकुर, अविनाश कुमार, महेश कुमार सिंह, राजेश , विकास सिन्हा, बंटी कुशवाहा़ सुमित कुशवाह, गौरव विश्वास, टिंकू कुमार, सुभाष ठाकुर, संदीप सिन्हा, संजीव शुभम, नीरज कुशवाहा, साजन कुशवाहा, सचिन मेहता, मनोज चौहान, मनोज कुमार मोनू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन