राजघाट वार्ड 10 में चोरी के सामान के साथ धराया
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
प्रतिनिधि, बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने चोरी मामले के एक आरोपी को चोरी हुए कुछ सामान के पकड़ लिया गया. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि चोरी मामले के आरोपी मनिया कुमार महतो की गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक पूछताछ कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. निशानदेही पर एक मंगल सूत्र, दो बिछिया एवं एक जोड़ा पायल बरामद कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार 18 जून को राजघाट गांव वार्ड संख्या 10 निवासी रामपरी देवी के घर मे दिन के लगभग एक बजे उस वक्त चोरी हुई थी जब रामपरी देवी इलाज कराने बिहारीगंज गयी थी और उसकी पुत्री घर मे सो गयी थी.पीड़ित महिला ने 22 जून को रघुवंशनगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया.मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मनिया कुमार महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चोरी हुए सामानों में तीन सामान को बरामद किया . फोटो. 23 पूर्णिया 21- गिरफ्तार आरोपी
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए