दुकानों में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया, जमकर हुई पिटाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 6:40 PM
जमकर हुई पिटाई
पूर्णिया. चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. चोर अपने एक साथी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने टोटो से पहुंचा था. घर से चल रहे किराना दुकान और इलेक्ट्रोनिक शॉप का ताला तोड़ शातिर चोर ने यहां रखे सामान पर अपना हाथ साफ कर लिया. इनके भागने से पहले ही लोगों की नींद खुल गई. लोगों ने दोनों चोर को पकड़ लिया और फिर उसे पोल से बांध डंडे और लात घुसों से पिटाई की. पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. घटना बुधवार की अहले सुबह भट्टा टीओपी के भट्टा बाजार स्थित कैंटाबिल शोरूम वाले गली में हुई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीओपी पुलिस ने भीड़ के हाथों पीट रहे चोर को छुड़ाया और फिर उसे पकड़कर अपने साथ थाना ले गई.दुकानदारों ने बताया कि वे गहरी नींद में सो रहे थे कि तभी तड़के सुबह करीब 3 बजे उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी. नींद खुलने पर घर से चल रहे किराना दुकान में चहलकदमी सुनाई दी. इसके बाद सभी घर वाले उठ गये. सभी ने साहस से काम लिया और किसी तहत हिम्मत जुटाकर चोर को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू किया.इसके बाद भीड़ ने दोनों चोर को पोल से बांध दिया और लात घुसे और डंडे से पिटाई की. भट्टा टीओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में दोनों युवक को हिरासत में लिया गया है. जिस टोटो से वे चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, उसे जब्त कर लिया गया है.साथ ही पूछताछ में दोनों चोर ने दो अन्य साथियों का नाम उगला. शातिर चोरों ने कहा कि चोरी का सामान बेच देते हैं और इससे मिले रुपयों से वे लोग स्मैक जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करता है.गिरफ्तार किये गये दोनों चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










