पूर्णिया में तेज धूप के बीच येलो अलर्ट : छाता लेकर ही निकलें, कभी भी बदल सकता है मौसम
पूर्णिया का मौसम | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कड़ी धूप और बदलते मौसम के बीच घर से बाहर निकलते समय छाता साथ रखना आपके लिए सुरक्षित रहेगा।
पूर्णिया : मौसम विभाग की ओर से आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है. सुबह से ही तेज धूप और सूरज की तपिश महसूस की जा रही है. ऐसे में फिलहाल बारिश की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. हालांकि पूर्णिया के मौसम का मिजाज कब अचानक बदल जाए, यह कहना मुश्किल है. इसलिए घर से निकलते समय छाता साथ रखना दोनों ही परिस्थितियों में फायदेमंद साबित हो सकता है.
आपके शहर में
सुबह से पड़ रही तेज धूप को देखते हुए दोपहर तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं येलो अलर्ट को देखते हुए दोपहर बाद मौसम में बदलाव और कहीं-कहीं बारिश या तेज हवा की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.
मौसम के हिसाब से लोग बना रहे दिनचर्या
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों ने भी अपनी जरूरत के अनुसार दिनचर्या शुरू कर दी है. जिन लोगों को कपड़े या अन्य सामान धोना और सुखाना है, वे सुबह से ही इस काम में जुट गये हैं. वहीं जिन लोगों को बाहर के जरूरी काम निबटाने हैं, वे दोपहर की तेज धूप से पहले ही काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.
मौसम के इस अनिश्चित मिजाज के बीच लोगों के लिए आज छाता साथ रखना जरूरी साबित हो सकता है. छाता तेज धूप से बचाने के साथ-साथ अचानक बारिश होने की स्थिति में भी काम आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए