लैंगिक एकीकरण एवं नई चेतना 4.0 पर जीविका की प्रखण्डस्तरीय कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. जीविका भवानीपुर अंतर्गत अभिलाषा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में शनिवार को लैंगिक एकीकरण एवं नई चेतना 4.0 का प्रखण्डस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ,प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक बिनय कुमार एवं सभी संकुल संघ की प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर किया . कार्यशाला में बीडीओ ने कहा कि लैंगिक एकीकरण, विभिन्न योजनाओं एवं अधिकार हेतु सभी दीदी एक दूसरे के साथ मिलकर सशक्त बनकर अपना और समाज का विकास करें. इसमें प्रशासन का जो भी सहयोग एवं कार्य होगा हम सब सदैव तत्पर रहेंगे. कार्यशाला में प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि समाज में जब दीदी सभी कार्यों में पुरुष वर्ग के साथ मिलकर कार्य करेंगी तभी दीदी एवं समाज का विकास होगा. दीदी में लैंगिक एकीकरण की चेतन जगने से नई चेतना कार्यक्रम सफल होगा. नई चेतना कार्यक्रम 4.0 में कार्य करने एवं सहयोग करने करने वाले दीदी एवं कैडर को पुरस्कार भी दिया गया. कार्यशाला में क्षेत्रीय समन्वय नीरज कुमार, तान्या जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष गुंजन देवी, सचिव गुलशन आरा, कोषाध्यक्ष अंजनी देवी, रानी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव सुमन देवी, अभिलाषा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष चुन्नी देवी, सचिव पूजा देवी, प्रबंधन सूचना प्रणाली कार्यपालक पंकज पोद्दार, सौरव कुमार, दीदी अधिकार केन्द्र समन्वयक रूबी कुमारी, संकुल सहजकर्त्ता मुकेश कुमार, सक्षमा दीदी रुक्मिणी देवी, मीनाक्षी देवी, चांदनी देवी, पूजा भार्गव, प्रियंका कुमारी एवं प्रतिभा देवी साथ सभी पंचायत के जीविका दीदी एवं कैडर उपस्थित रहे. कार्यालय में विभिन्न पंचायत से दीदी द्वारा लैंगिक एकीकरण पर अनुभव साझा किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन