पीजी की मेधा सूची में बड़ा लोचा, सुधार में लग रहा काफी वक्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 6:02 PM
सुधार में लग रहा काफी वक्त
पूर्णिया. पूर्णिया विवि में पीजी की मेधा सूची में बड़ा लोचा हुआ है. यही वजह है कि चौथी संशोधित मेधा सूची जारी करने में पूर्णिया विवि को काफी समय लग रहा है. फिलहाल शैक्षणिक सत्र 2024-26 में प्रथम सेमेस्टर में नामांकन स्थगित है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-26 में स्नातकोत्तर सेमेस्टर वन में विभिन्न विषयों में नामांकन प्रक्रिया अगले आदेश तक तत्काल स्थगित है. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि की ओर से पीजी नामांकन को जारी चौथी मेरिट लिस्ट में तीसरी मेरिट लिस्ट कीतुलना में कटऑफ अचानक बढ़ जाने का विवि प्रशासन ने पहले बचाव किया, मगर जब आपत्तियां बढ़ने लगीं तो नामांकन को स्थगित कर दिया गया. गौरतलब है कि 940 सीट के लिए चौथी मेरिट लिस्ट को संशोधित करना है. बांग्ला में 27, इकोनोमिक्स में 40, इंग्लिश में 40, जियोग्राफी में 11, हिन्दी में 37, हिस्ट्री में 29, होम साइंस में 29, मैथिली में 88,एमयूएस में 1, परसियन में 29, फिलोसॉफी में 87, पॉलीटिकल साइंस में 33, साइकोलॉजी में 28, संस्कृत में 117, सोशियोलॉजी में 9, उर्दू में 137, अकाउंट में 13, बॉटनी में 46, कैमिस्ट्री में 30, मैथ में 35, फिजिक्स में 45 और जूलॉजी में 29 सीट के लिए मेधा सूची को संशोधित किया जाना है. अब यह देखना है कि संशोधित मेधा सूची में कटऑफ गिरता है या फिर पहले से अधिक हो जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










