दुबई में सड़क हादसे में मौत के बाद युवक का शव आते ही तालबारी गांव में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
दुबई में सड़क हादसे में मौत के बाद युवक का शव आते ही तालबारी गांव में मचा कोहराम

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड के डहुआबाड़ी पंचायत अंतर्गत तालबारी गांव के एक युवक की दुबई में सड़क हादसे में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई मृतक की पहचान तालबारी गांव निवासी अब्दुल रकीब के 22 वर्षीय पुत्र अबु कलाम के रूप में हुई है. समाजसेवी तबरेज आलम ने बताया कि 29 जनवरी को दुबई में काम के दौरान सड़क दुर्घटना में अबु कलाम की मौत हो गई थी. मंगलवार की सुबह जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया. शव के घर पहुंचते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पिता गहरे सदमे में नजर आए. तबरेज आलम के अनुसार अबु कलाम करीब 18 महीने पहले रोजगार की तलाश में दुबई गया था, जहां वह डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था. उसकी कमाई से घर का खर्च चलता था और भविष्य को लेकर कई उम्मीदें जुड़ी हुई थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया. बताया गया कि 29 जनवरी को ड्यूटी के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया था, जिसके बाद परिजनों की पहल पर शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई. सभी कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को शव गांव लाया गया. अबु कलाम दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन