पौराणिक लाल मंदिर में पूरी होती है पूरी मनोकामना

Updated:
विज्ञापन

हरदा

विज्ञापन

हरदा. के.नगर प्रखंड के सहरा पंचायत स्थित पौराणिक लाल मंदिर के नाम से सुविख्यात है. मान्यता है कि यहां भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है. शिव मंदिर को यहां लाल मंदिर के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर की स्थापना हिंदी शक संवत् 1345 यानी अब तक 95 वर्ष पूर्व सहरा के समाजसेवी स्व गोविंद लाल महतो ने स्थापित किया था. स्थापना वर्ष पूरे कृत्यानंद नगर प्रखंड सहित जिले के विभिन्न हिस्से से श्रद्धालु पहुंचे थे. मंदिर निर्माता स्व गोविंद लाल महतो के प्रपौत्र पूर्व मुखिया कृष्णानंद महतो ने बताया कि यह मंदिर बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड से निबंधित भी है. महाशिवरात्रि को लेकर ट्रस्ट के कृष्णानंद महतो,बिपिन कुमार महतो,सुनील कुमार महतो,पवन कुमार महतो,जयंत कुमार महतो,सुमंत कुमार महतो के द्वारा हर विधि विधान से शिवरात्रि,ग्रामवासियों के साथ भव्य शोभा यात्रा के बारात निकाली जाएगी. शिवरात्रि के रात्रि के समय आदिवासी समुदाय के द्वारा पारंपरिक नृत्य होता है. जलधरी के दिन हजारों लोगों के साथ जलाभिषेक का भीड़ उमड़ पड़ती है. मंदिर कमेटी के द्वारा यहां 72 घंटे का रामधुन संकीर्तन आयोजन में पश्चिम बंगाल के मालदा,मीरगंज,सहित ग्रामीण मंडली पहुंच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन