दुष्कर्म के आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तेहार
बैसा
बैसा. रौटा पुलिस ने दुष्कर्म कांड संख्या 140 /24 के फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया. फरार वारंटी अनजार ग्राम सहरया रौटा पूर्णिया बताया गया. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा थाना में पदस्थापित पुअनि अवधेश कुमार ने घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तेहार लगाया. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कर उक्त व्यक्ति के घर पर लगाया गया. इश्तेहार लगाने के दौरान पुअनि अवधेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे. फोटो:- 19 पूर्णिया 21- इश्तेहार चिपकाते पुलिस पदाधिकारी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए