जीविका दीदी को स्वरोजगार के लिए मिलेगा दो लाख का अनुदान

Updated:
विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. केनगर प्रखंड अंतर्गत काझा चौक स्थित पंचायत भवन में जीविका के विभिन्न ग्राम संगठनों की महिलाओं के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बीपीएम ने जीविका दीदियों को सरकार की महत्वाकांक्षी स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी . प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित काझा मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह ने बताया कि नीतीश सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु पहले 10 हजार रुपये और अब दो लाख रुपये तक की राशि किस्तों में उपलब्ध करायी जा रही है. यह कदम ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा. इस मौके पर जीविका दीदियों को स्वरोजगार शुरू करने और बैंक लिंकेज की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन