प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शहर में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
पूर्णिया
पूर्णिया. ततमा टोली स्थित काली विषहरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय माताओं एवं बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना.इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से स्थानीय निवासी एवं भाजपा जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा जी शामिल हुईं. उनके साथ मंदिर कमेटी के सदस्य तरुण राय, दिलीप दास, श्यामल दास, सपन चक्रवर्ती, दीपक दास, काजल दास, दुर्गेश चौधरी, रिशु चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, पार्थो चक्रवर्ती, सुकेश कुमार, सत्यनारायण दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कलश यात्रा ततमा टोली से प्रारंभ होकर रजनी चौक, लखन चौक, काली बाड़ी एवं भट्टा दुर्गा बाड़ी होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा.मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दिनों में अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए