24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सात महिला सहित 10 धराये

देह व्यापार के सरगना अकबर खलीफा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. पूर्णिया : कटिहार मोड़ स्थित घोषपाड़ा व सिनेमाहॉल टोला की देह मंडी में बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर सात महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सात महिलाओं में से दो नाबालिग लड़की भी शामिल है. पुलिस ने देह […]

देह व्यापार के सरगना अकबर खलीफा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

पूर्णिया : कटिहार मोड़ स्थित घोषपाड़ा व सिनेमाहॉल टोला की देह मंडी में बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर सात महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सात महिलाओं में से दो नाबालिग लड़की भी शामिल है. पुलिस ने देह व्यापार के सरगना अकबर खलीफा को सिनेमा हॉल टोला
सात महिलाएं सहित…
स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. सभी गिरफ्तार महिला व पुरुषों को सदर थाना ले जाया गया. जहां उनसे सघन पूछताछ जारी है.
कमरे की भी ली तलाशी : छापेमारी की शुरुआत बुधवार की शाम सदर एसडीपीओ राजकुमार साह व प्रशिक्षु डीएसपी निशित प्रिया के संयुक्त नेतृत्व में की गयी. इस दौरान सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज दलबल के साथ मौजूद थे. वहीं मौके पर महिला पुलिस को भी बुलाया गया था. छापेमारी का लक्ष्य अकबर खलीफा के घर को बनाया गया था. जहां से पांच महिलाएं सहित दो नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने खलीफा के आलीशान घर के कमरे की तलाशी ली. इस दौरान सिनेमा हॉल के सामने पूर्णिया कटिहार मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
लोग हुए आक्रोशित, किया हमला : अकबर को गिरफ्तार कर पुलिस बाहर निकली तो लोगों ने आक्रोश का भी इजहार किया. इस दौरान लोगों ने अकबर पर हमले का भी प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ स्थिति को नियंत्रित किया. मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि फिलहाल अकबर अली उर्फ अकबर खलीफा सहित 10 महिला व पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. दोषी पाये जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें