छठ पर्व के लिए शांति समिति की बैठक जानकीनगरथाना परिसर में छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गयी. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श के दौरान थानाध्यक्ष देवराज राय ने विभिन्न छठ घाटों की जानकारी ली. सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित बुद्धिजीवियों को अपने-अपने क्षेत्र में छठ पर्व के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि नदी एवं पोखरों में जहां अत्यधिक पानी होने की संभावना है ऐसे घाटों को चिह्नित कर चौकीदारों की तैनाती की जायेगी ताकि किसी भी प्रकार के अनहोनी को रोका जा सके. साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस भी क्षेत्र में गश्ती करेगी तथा हर पहलुओं पर विशेष नजर रखेगी.
BREAKING NEWS
छठ पर्व के लिए शांति समिति की बैठक
छठ पर्व के लिए शांति समिति की बैठक जानकीनगरथाना परिसर में छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गयी. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श के दौरान थानाध्यक्ष देवराज राय ने विभिन्न छठ घाटों की जानकारी ली. सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित बुद्धिजीवियों को अपने-अपने क्षेत्र में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement