36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनता का फैसला : हार या जीत, नहीं तो हुई जमानत जब्त

जनता का फैसला : हार या जीत, नहीं तो हुई जमानत जब्त पूर्णिया. जिले की सात विधानसभा सीटों पर रविवार को विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा की गयी, जिसमें दो सीटों पर एनडीए और पांच पर महा गंठबंधन का कब्जा रहा. खास बात यह रही कि जनता का फैसला स्पष्ट था और किसी तीसरे […]

जनता का फैसला : हार या जीत, नहीं तो हुई जमानत जब्त पूर्णिया. जिले की सात विधानसभा सीटों पर रविवार को विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा की गयी, जिसमें दो सीटों पर एनडीए और पांच पर महा गंठबंधन का कब्जा रहा. खास बात यह रही कि जनता का फैसला स्पष्ट था और किसी तीसरे प्रत्याशी को आसपास भी भटकने नहीं दिया गया. फैसला ऐसा कि विजेता और उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को छोड़ किसी अन्य प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बची. केवल रूपौली विधानसभा में तीसरे स्थान पर रहे स्वतंत्र प्रत्याशी शंकर सिंह अपवाद रहे जिन्होंने अपनी जमानत बचाने में कामयाबी हासिल की. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 128 प्रत्याशियों में से 113 प्रत्याशी जमानत बचाने में नाकामयाब रहे. 113 प्रत्याशी की जमानत जब्तजिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें पूर्णिया सदर, कसबा, बायसी, अमौर, धमदाहा, रूपौली व बनमनखी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. यहां कुल 128 प्रत्याशी चुनाव में किस्मत आजमा रहे थे. सबसे अधिक धमदाहा और पूर्णिया से सबसे अधिक 25 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में दांव आजमा रहे थे. जबकि रूपौली में 20, बनमनखी में 18, कसबा में 15, अमौर में 13 और बायसी में 12 चुनाव लड़ रहे थे. रूपौली में 03, जबकि अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में 02-02 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाये. सबसे दिलचस्प यह रहा कि बायसी में स्वतंत्र प्रत्याशी बिनोद कुमार दूसरे स्थान पर रहे. शेष जगहों पर सीधा मुकाबला एनडीए और महा गंठबंधन के बीच हुआ. वैध मत का छठा हिस्सा होता है जमानत वोटकुल वैध मतों का छठा हिस्सा जमानत वोट होता है. अर्थात जमानत वोट का आकलन मतदान के दौरान मतदाता द्वारा प्रयोग किये गये वैध मतों के आधार पर निर्धारित होता है. इस हिसाब से जामनत बचाने के लिए प्रत्याशी को अमौर में 26858, बायसी में 26027, कसबा में 30070, बनमनखी में 27166, रूपौली में 29809, धमदाहा में 30410 तथा पूर्णिया में 30947 वोट लाना अनिवार्य था. गौरतलब है कि अमौर में 166144, बायसी में 156160, कसबा में 180420, बनमनखी में 162991, रूपौली में 178853, धमदाहा में 182457 तथा पूर्णिया में 185677 वैध मतों की गणना की गयी. ——————-इन्होंने बचायी अपनी जमानत अमौर – अब्दुल जलील मस्तान – कांग्रेससबा जफर – भाजपाबायसी -अब्दुस सुबहान – राजदविनोद कुमार – निर्दलीयकसबा – मो आफाक आलम – कांग्रेसप्रदीप कुमार दास – भाजपाबनमनखी -कृष्ण कुमार ऋषि – भाजपासंजीव कुमार पासवान – राजदरूपौली – बीमा भारती – जदयूप्रेम प्रकाश मंडल – भाजपाशंकर सिंह – निर्दलीयधमदाहा – लेसी सिंह – जदयूशिव शंकर ठाकुर – रालोसपापूर्णिया – विजय खेमका – भाजपाइंदू सिन्हा – कांग्रेस———————–इन्होंने गंवायी अपनी जमानत अमौर -अनिमा दास – शिवसेनामो नसीम अख्तर – बसपामो नवाजिश आलम – एआइएमइआएमबाबर आजम – जअपानीलमणि सिंह – निर्दलीयमो मजहरूल बारी – निर्दलीयमो शाहबुज्जमा – एनसीपीअखलाक आलम – गरीब आदमी पार्टीबायसी – सैयद रूकनुद्दीन अहमद – जअपागुलाम सरवर – एआइएमइएमअजीजुर रहमान – रालोसपाखुर्शीद आलम – निर्दलीयमुकेश कुमार यादव – सपारिजवान अहमद नूरी – आइइएमसीहारूण रसीद – बसपाअब्दुल मतलीब हमराज – एनसीपीकसबा – संजय कुमार मिर्धा – निर्दलीयसदानंद यादव – निर्दलीयसैयद गुलाम हुसैन – एनसीपीअजीत कुमार मेहता – बसपादीपक कुमार चौहान – निर्दलीयशक्तिनाथ यादव – निर्दलीयबमबम साह – शिवसेनाबनमनखी – जयकिशोर पासवान – निर्दलीयहरिलाल दास – जअपाउमेश पासवान – झामुमोदेव नारायण रजक – निर्दलीयराजकुमार राज – सीपीआइअशोक कुमार भारती – निर्दलीयसविता देवी – नेशनल रोडमैप पार्टीसत्य नारायण राम – बसपारामदेव ऋषिदेव – एनसीपीशशिकला देवी – गरीब जनता दलसत्य नारायण प्रसाद भारती – मानववादी जनता पार्टीपृथ्वी ऋषि – निर्दलीयरूपौली -सावन कुमार – सीपीआइपरमानंद सिंह – निर्दलीयवासुदेव शर्मा – निर्दलीयकिरण देवी – जअपादीपक कुमार शर्मा – निर्दलीयकेतन कुमार सिंह – बसपाकुमार मनोरंजन – निर्दलीयबिंदेश्वरी शर्मा – सीपीआइएमसंजीव जायसवाल – निर्दलीयसूर्य नारायण सिंह यादव – निर्दलीयसुंदर कांत भगत – निर्दलीयमनोज कुमार राय – राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टीबीरबल कुमार यादव – मिथिलांचल विकास मोरचारोशन कुमार रवि – सकलोपाउदली देवी – निर्दलीयधमदाहा – दिलीप कुमार यादव – जअपामिथिलेश कुमार सिंह – सीपीआइएमज्योति रानी – निर्दलीयपप्पू कुमार रंजन – निर्दलीययोगेंद्र कुमार – निर्दलीयतहमूल मंसूरी – झामुमोविमल राय – शिवसेनापंकज कुमार सिंह – सीपीआइएमएलचंद्रदेव पासवान – निर्दलीयसुदामा कुमार – सकलोपातरुण कुमार सिंह – बीएसपीनिरंजन कुमार सिंह – निर्दलीयसुनील राय – राजपानवलेश पाठक – निर्दलीयलोकेश कुमार – निर्दलीयमो अफताब आलम – जनता दल राष्ट्रवादीसंजय राम – निर्दलीययोगेंद्र सिंह – निर्दलीयसुनील कुमार सिंह – निर्दलीय)- 1109श्रवण कुमार यादव – मिथिलांचल विकास मोरचापूर्णिया -रामचरित्र यादव – निर्दलीयराजीव कुमार सिंह – सीपीआइएमअरविंद कुमार भोला – जअपाअशोक कुमार सिंह – निर्दलीयदिवाकर चौधरी – एनसीपीराजेश कुमार निराला – निर्दलीयअहमद हुसैन – निर्दलीयराकेश कुमार सिंह – निर्दलीयमसीउर रहमान – जेएमएमकर्नल अक्षय यादव – सपासुमित्रा देवी मंडल – राष्ट्रवादी जनता पार्टीआदित्य कुमार झा – निर्दलीय—————————. . . . . . . और ये तो चौथाई अंक भी पार न कर सकेअमौर – अब्दुल रज्जाक – निर्दलीयमो मोजीब – भारत निर्माण पार्टीमोहसीन – गरीब जनता दलबायसी -प्रभात रंजन कुमार ज्योति – गरीब जनता दलब्रजकिशोर ठाकुर – फॉरवर्ड ब्लॉककसबा -अफजल खान – सीपीआइएमअखिलेश झा – निर्दलीयअख्तर अली – मानववादी जनता पार्टीमो शाहिद – सकलोपामो कासिम – आइयूएमएलपरमेश्वर लाल विश्वास – लोक दलबनमनखी -वीरेंद्र रजक – सकलोपानेपोलियन राम – राजपाराजेश पासवान – जनतांत्रिक जनता दलअरविंद पासवान – बहुजन मुक्ति पार्टीरूपौली – अशोक कुमार जायसवाल – निर्दलीयनित्यानंद गुप्ता – आप और हम पार्टीधमदाहा -बिंदेश्वरी शर्मा – निर्दलीय24. चरित्र ऋषि – निर्दलीय25. ज्योतिष कुमार – लोक दलपूर्णिया -अशोक कुमार महतो – बसपामो असलम आजाद – निर्दलीयदीपक कुमार – निर्दलीयअखिलेश वर्मा – सकलोपाराशि प्रसाद – प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडियाबिंदु प्रकाश झा – आइएएमसीरंजीत कुमार सिंह – आइयूएमएलराकेश कुमार – निर्दलीयबच्ची शर्मा – दलित समाज पार्टीमाणिक चंद यादव – निर्दलीयकशोर कुमार यादव – फॉरवर्ड ब्लॉक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें