पॉश मशीन से करें खाद्यान्न वितरण, नहीं तो होगी कार्रवाई

Updated at : 13 Dec 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
पॉश मशीन से करें खाद्यान्न वितरण, नहीं तो होगी कार्रवाई

पूर्णिया : आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी राहुल कुमार ने आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की. उन्होंने डीएसओ, सभी एसडीओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जनवितरण विक्रेताओं से हर हाल में पॉश मशीन से खाद्यान्न वितरण कराना […]

विज्ञापन

पूर्णिया : आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी राहुल कुमार ने आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की. उन्होंने डीएसओ, सभी एसडीओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जनवितरण विक्रेताओं से हर हाल में पॉश मशीन से खाद्यान्न वितरण कराना सुनिश्चित कराएं.

डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि जो विक्रेता खाद्यान्न वितरण पॉश मशीन से करने में अभिरूचि नहीं रख रहे हों तथा उनके द्वारा वितरण कार्य में लापरवाही की जा रही हो, वैसे जनविरण विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करें तथा रिपोर्ट जिला को दें. उन्होंने अधिकारियों से दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया.
बैठक में बताया गया कि आधार सीलिंग का कार्य बंद है. अब पॉश मशीन से ही उपभोक्ताओं के आधार सीलिंग किया जायेगा. डीएम ने सभी एसडीओ, एमओ को प्रतिमाह जनवितरण दुकानों की जांच करने तथा प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया. जिले में कम निरीक्षण करने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी में पूर्णिया पूर्व, नगर निगम, रूपौली,बी.कोठी, बायसी, एवं अमौर शामिल है.
डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी चेतावनी देते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील रहने एवं नियमित दुकानों की जांच करने का निर्देश दिया. विभागीय स्तर पर कुल जनवितरण विक्रेताओं की संख्या का न्यूनतम 10 प्रतिशत दुकानों का प्रतिमाह निरीक्षण करने का पहले से प्रावधान है.
जिलाधिकारी ने खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले सभी संवेदकों को निर्देश दिया कि वे सभी वाहनों में मेटल सीट व रिफलेक्टर लगाना सुनिश्चित कराएं. इसके अलावा जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम समेत विभागीय अधिकारी, रसोई गैस आपूर्तिकर्ताओं व केरोसिन के थोक विक्रेताओं के साथ समीक्षा की गयी. समीक्षा में कार्य संतोषप्रद पाया गया.इसके साथ ही मानव शृंखला को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों को पहले से तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया.
बैठक में डीएसओ सुशील कुमार,धमदाहा एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, बायसी एसडीओ, जिला प्रबंधक बिहार खाद्य निगम, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक,डोर स्टेप डिलेभरी व मेन डिलेभरी के संवेदक,गैस एजेंसी के सभी प्रबंधक, केरोसिन के थोक विक्रेता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन