15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों का नहीं होगा निबंधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों का निबंधन अब नहीं किया जायेगा. इनमें तीन चक्के वाहन ऑटो, चार चक्के के सभी वाहन एवं ट्रैक्टर शामिल है जबकि 15 वर्ष से पहले के निजी वाहनों की जांचोपरान्त ही मात्र पांच साल के लिए निबंधित किये जायेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि यह […]
विज्ञापन
पूर्णिया : 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों का निबंधन अब नहीं किया जायेगा. इनमें तीन चक्के वाहन ऑटो, चार चक्के के सभी वाहन एवं ट्रैक्टर शामिल है जबकि 15 वर्ष से पहले के निजी वाहनों की जांचोपरान्त ही मात्र पांच साल के लिए निबंधित किये जायेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि यह निर्णय सरकार के दिशा-निर्देश पर लिये गये हैं.
हाल ही में सरकार ने 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. इस रोक के बाद ऐसे वाहनों की जांच की जा रही है. परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे वाहनों की जांच के लिए विभागीय स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. पकड़े जाने पर इन वाहनों को जब्त कर इसके चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णिया परिवहन कार्यालय को वर्ष 2009 से कम्प्यूटराइजेशन किया गया है. इस कारण 2009 के बाद के सभी वाहनों का आंकड़ा संधारित है परंतु इससे पहले वाहनों का निबंधन कार्य मेनुअल होने के कारण डीटीओ कार्यालय में संख्या का सही आंकलन करना जल्दी संभव नहीं है.
जबकि 2018 से देश स्तर पर वाहनों का निबंधन ऑनलाइन वाहन 4 एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी 4 सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है जिससे सभी प्रकार की जानकारी विभाग को आसानी से मिल रही है.
30 फीसदी वाहन से निकलते हैं दूषित गैस
बता दें कि पुराने वाहनों से उत्सर्जित होने वाले गैस और धूलकण वायू प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं. वायू प्रदूषण में 30 फीसदी वाहन से दूषित गैस निकलते हैं..
लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सरकार ने इसे देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी है. विभाग ने सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके तहत जिला से लेकर प्रखंड और अन्य किसी भी सरकारी कार्यालय में ऐसे कोई भी पुराने वाहनों का प्रयोग नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




