रेलवे लाइन के किनारे खेल रही दो सगी बहनों के साथ हैवानियत, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 13 Aug 2019 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे खेल रही दो सगी बहनों के साथ हैवानियत, आरोपित गिरफ्तार

पूर्णिया:बिहार के पूर्णिया में शहर से सटे एक मुहल्ले में दो सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया गया. इसमें एक की उम्र 8 साल और दूसरे की सात साल है. इस घटना को लेकर मुहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है. घटना के बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सदर पुलिस […]

विज्ञापन

पूर्णिया:बिहार के पूर्णिया में शहर से सटे एक मुहल्ले में दो सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया गया. इसमें एक की उम्र 8 साल और दूसरे की सात साल है. इस घटना को लेकर मुहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है. घटना के बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सदर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे एवं सदर थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह शर्मनाक घटना उस समय हुई जब दोनों बहन रेलवे लाइन के किनारे खेल रही थी. आरोपित युवक पास के रेलवे लाइन के समीप ही रहता है. युवक ने खेल-खेल में दोनों बहन को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया और बारी-बारी से उन दोनों के साथ जबर्दस्ती की. पीड़ित परिवार पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. परिजनों का कहना है कि तहकीकात के नाम पर पुलिस कार्रवाई करने मेन ढ़िलाई बरत रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन