शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भवानीपुर : थाना क्षेत्र के एसएच रुपौली पूर्णिया मुख्य मार्ग के छप्पन पेट्रोल पंप के पास 24 वर्षीय युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. शराब के नशे में बीच सड़क पर युवक हो हल्ला एवं आने जाने वाले लोगों को गाली […]
विज्ञापन
भवानीपुर : थाना क्षेत्र के एसएच रुपौली पूर्णिया मुख्य मार्ग के छप्पन पेट्रोल पंप के पास 24 वर्षीय युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
शराब के नशे में बीच सड़क पर युवक हो हल्ला एवं आने जाने वाले लोगों को गाली गलौज कर रहा था. आसपास के लोगों ने सूचना भवानीपुर थाना को दी. सूचना पाकर सअनि गौरी पंडित दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस गाड़ी को देखते हैं शराब के नशे में युवक इधर-उधर भागने लगा.
जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर कब्जा में लिया गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनोज कुमार पासवान एवं ग्राम बभनगामा थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा का रहनेवाला बताया.
पुलिस द्वारा उसे ब्रेथ ऐनलाइजर जांच के लिए धमदाहा ले जाया गया. शराब पीने की पुष्टि की गयी. थाना कांड संख्या 118 /19 दर्ज कर बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन