पूर्णिया : जाम ने बढ़ाई परेशानी, अस्त-व्यस्त हुए लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया : डाक्टरों की नगरी कहा जाने वाले लाइनबाजार में मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक ट्रैफिक डिस्टर्व रहा. लाइनबाजार चौक पर दोपहर इस कदर जाम लग गया कि सिक्सलेन पर वाहन रेंगते रहे. जाम के कारण कहीं बाहर से इलाज कराने आये रोगी तो कहीं आम शहरी बेहाल और परेशान रहे. लाइनबाजार चौक पर […]
विज्ञापन
पूर्णिया : डाक्टरों की नगरी कहा जाने वाले लाइनबाजार में मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक ट्रैफिक डिस्टर्व रहा. लाइनबाजार चौक पर दोपहर इस कदर जाम लग गया कि सिक्सलेन पर वाहन रेंगते रहे. जाम के कारण कहीं बाहर से इलाज कराने आये रोगी तो कहीं आम शहरी बेहाल और परेशान रहे.
आपके शहर में
विज्ञापन
लाइनबाजार चौक पर लगे जाम में सैकड़ों छोटे और बड़े वाहन फंसे रहे जबकि सिलीगुड़ी जा रहे एम्बुलेंस भी इस भीड़ में देर तक फंसा रह गया. यहां करीब ढाई घंटे तक जाम रहा और बाद में खुद के प्रयास से लोग बड़ी मुश्किल से निकल पाए. दरअसल, यहां से सिक्सलेन गुजरा है पर दोनों तरफ सड़क पर ही वाहनों की पार्किंग होती है.
बीच में आवाजाही के लिए पतली सी सड़क बच जाती है जिसपर चारों तरफ के वाहनों का बोझ होता है. शहर का यह व्यस्ततम इलाका माना जाता है क्योंकि यहां रोजाना दूर दराज के रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं. ट्रैफिक सिस्टम बहाल नहीं होने के कारण लाइनबाजार चौक पर अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन