शाम में गुलाबबाग के सोनाली चौक पर में लगी भयंकर जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : गुलाबबाग सोनाली चौक पर सोमवार की शाम जाम से लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ी. सोनाली चौक से लेकर खुश्कीबाग ओवरब्रिज, लोहापट्टी चौक, हासदा रोड तक दोनो लेन पर सैकड़ों छोटी-बड़ी वाहनों की लम्बी कतार लगी थी. पैदल राहगीरों को भी रास्ता बदलना पड़ा. जाम को छुड़ाने में स्थानीय लोगों का पसीना छूट […]
विज्ञापन
पूर्णिया : गुलाबबाग सोनाली चौक पर सोमवार की शाम जाम से लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ी. सोनाली चौक से लेकर खुश्कीबाग ओवरब्रिज, लोहापट्टी चौक, हासदा रोड तक दोनो लेन पर सैकड़ों छोटी-बड़ी वाहनों की लम्बी कतार लगी थी. पैदल राहगीरों को भी रास्ता बदलना पड़ा.
जाम को छुड़ाने में स्थानीय लोगों का पसीना छूट गया लेकिन पुलिस इन सबसे बेखर थी. जाम ऐसा था की एक तरफ पैदल राहगीर परेशान थे तो दूसरी तरफ बड़ी वाहनों की लम्बी कतार लगी थी. पिछले दो माह से लगातार गुलाबबाग सोनाली चौक, जीरोमाइल चौराहा पर घंटों जाम लगी रहती है.
जाम का मुख्य कारण सोनाली चौक है जहां हासदा की ओर आने जाने तथा जीरोमाइल से खुश्कीबाग की ओर जाने एवं खुश्कीबाग की ओर से जीरोमाइल आने जाने के क्रम में जाम लग जाता है. जिले की आर्थिक मंडी गुलाबबाग में जिस तरह से पिछले दो माह से जाम लगना शुरू हुआ है उससे मंडी के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम को हटाने के लिए पुलिस बल सक्रिय नही हो पा रही है. कभी-कभी सदर थाना की पुलिस आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










