भयमुक्त हो मतदान करने का दिया संदेश

Updated at : 16 Apr 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
भयमुक्त हो मतदान करने का दिया संदेश

पूर्णिया : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सोमवार को केहाट थाना क्षेत्र में बीएमपी महिला बटालियन का फ्लैग मार्च निकाला गया. केहाट थाना अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना चौक से कॉलेज चौक, सर्किट हाउस से भोला शास्त्री चौक, जनता चौक, भूतनाथ मंदिर चौक, प्रभात कॉलोनी, गिरजा चौक […]

विज्ञापन

पूर्णिया : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सोमवार को केहाट थाना क्षेत्र में बीएमपी महिला बटालियन का फ्लैग मार्च निकाला गया. केहाट थाना अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना चौक से कॉलेज चौक, सर्किट हाउस से भोला शास्त्री चौक, जनता चौक, भूतनाथ मंदिर चौक, प्रभात कॉलोनी, गिरजा चौक होते हुए पुनः थाना चौक पहुंचकर समाप्त हो गया.

फ्लैग मार्च में के हाट थाने की पुलिस अधिकारी के साथ 50 की संख्या में बीएमपी महिला पुलिस शामिल थे. थाना अध्यक्ष ने बताया कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन हुआ. वहीं दूसरी ओर मरंगा थाना क्षेत्र में एसएसबी के बटालियन के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने की.
जलालगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार,सोमवार को जलालगढ़ क्षेत्र के सभी सड़क मार्ग में पुलिस प्रशासन के साथ फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचने का संदेश दिया.
जलालगढ़ के थाना से फ्लैग मार्च मुख्य बाजार के सड़क मार्ग होते हुए बस स्टैंड, ठाकुरबाड़ी चौक, रेलवे गुमटी चौक, चक हाट, सौंठा, सरसौनी, डिमिया, निजगेंहूंवा, दनसार, हांसी बेगमपुर, रामदैली, एकम्बा, खाता बाजार आदि क्षेत्रों में मार्च कर भयमुक्त माहौल में मतदान करने का संदेश दिया गया. वहीं जलालगढ़ थानाक्षेत्र व अमौर के झव्वारी, तरौना, अधांग, तियरपारा, कसबा के बोचगांव क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.
फ्लैग मार्च के दौरान सीओ अशोक कुमार मंडल, थानाध्यक्ष जमील अख्तर, अनिल मिश्रा, जयराम पासवान, बकमलाल मांझी, संजय पासवान आदि पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. फ्लैग मार्च के बाद क्षेत्र में यह चर्चा होने लगी कि अब चुनाव की अंतिम गिनती शुरू हो गई है. वहीं इस मार्च के बाद क्षेत्र में चुनावी माहौल ओर जोरों पर शुरू हो गया.
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथों का किया निरीक्षण
श्रीनगर. सेक्टर मजिस्ट्रेट विमल कुमार ने सोमवार को 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर लगभग 5 विद्यालयों में 9 बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उनके साथ एक अन्य अधिकारी विकास कुमार भी मौजूद थे. सेक्टर मजिस्ट्रेट सर्वप्रथम चनका पंचायत के मध्य विद्यालय मतदान संख्या 40, 41 सोनापुर चनका मतदान संख्या 38 वहीं सिंघिया पंचायत मध्य विद्यालय डमहेली का भी निरीक्षण किया.
सिंघिया पंचायत के मतदान संख्या 36, 37 सिंघिया पंचायत के मतदान संख्या 34 एवं 35 कुल मिलाकर उन्होंने नौ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, शौचालय सहित कई अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
क्विक रिपोर्टिंग टीम को मिला प्रशिक्षण
पूर्णिया. समाहरणालय सभागार में सोमवार को लोक सभा आम चुनाव को लेकर क्विक रिपोर्टिंग टीम के सदस्यों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें मतदान से संबंधित इवीएम के प्रशिक्षण भी दिये गये. जिला के मुख्य प्रशिक्षक मोल झा ने टीम में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया .
क्विक रिपोर्टिंग टीम का कार्य होगा कि मतदान के दिन किसी भी मतदान केेद्र पर इवीएम एवं अन्य किसी भी प्रकार के व्यवधान होने की स्थिति में तत्क्षण मतदान केन्द्र पहुंचकर समस्या का समाधान कराये. इस टीम में जिले के सभी मनरेगा कर्मियों को लगाया गया है जिसमें पंचायत से प्रखंड स्तर के अधिकारी व कर्मी शामिल है. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन