पूर्णिया : परीक्षा खत्म होते ही जश्न में डूबे मैट्रिक परीक्षार्थी
पूर्णिया : बुधवार को द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा खत्म होते ही मैट्रिक परीक्षार्थी जश्न में डूब गए. असल में अब केवल ऐच्छिक विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा बची है. इसलिए अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्र से निकलते-निकलते खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया. कई केन्द्रों पर परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाए. […]
पूर्णिया : बुधवार को द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा खत्म होते ही मैट्रिक परीक्षार्थी जश्न में डूब गए. असल में अब केवल ऐच्छिक विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा बची है. इसलिए अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्र से निकलते-निकलते खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया. कई केन्द्रों पर परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाए.
आपके शहर में
पूर्णिया कॉलेज परीक्षा केन्द्र के बाहर अपराह्न एक बजे मैट्रिक परीक्षार्थियों के जोश और उमंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया. कुछ देर के लिए अन्य छात्रों, शिक्षकों और लोगों ने समझा कि भारत की ओर से पाक की सीमा में की गई एयर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर छात्र उत्साह प्रकट कर रहे हैं. जब माजरा समझ में आया कि परीक्षा खत्म होने की खुशी प्रकट हो रही है तो हर कोई मुस्कुरा उठा.
इसके साथ ही गुजरे वक्त में खुद की मैट्रिक परीक्षा खत्म होने पर किस प्रकार जोश दिखाया, एक-दूसरे को दिलचस्पी से सुनाने लगे. इधर, मैट्रिक परीक्षा देकर निकले छात्र मुकेश कुमार ने बताया कि उसने ऐच्छिक विषय नहीं रखा है. इसलिए उसकी परीक्षा आज ही समाप्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए